पूर्व मुख्यमंत्री बोले – भाजपा की रणनीति के सामने कमजोर पड़ रहे क्षेत्रीय दल।बिहार की राजनीति पर भूपेश बघेल का तंज

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

रायपुर | Inside Reports India

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने बिहार की राजनीति में चल रही हलचल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री Nitish Kumar पर तंज कसते हुए कहा कि वे भले ही राजनीति के अनुभवी खिलाड़ी हों, लेकिन इस बार प्रधानमंत्री Narendra Modi और गृह मंत्री Amit Shah की बिछाई राजनीतिक बिसात में फंस गए हैं।

भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार की राजनीति में जो बड़े फेरबदल देखने को मिल रहे हैं, वह अचानक नहीं बल्कि एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा हैं। उनके मुताबिक भाजपा धीरे-धीरे ऐसे हालात बनाती है कि क्षेत्रीय दलों के सामने विकल्प सीमित हो जाते हैं।उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार लंबे समय से भारतीय राजनीति के बड़े और अनुभवी नेता रहे हैं, लेकिन बार-बार गठबंधन बदलने से उनकी राजनीतिक स्थिति कमजोर होती दिखाई दे रही है। इससे राज्य की राजनीति में अस्थिरता बढ़ती है और इसका असर विकास पर भी पड़ता है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश की राजनीति में अब “सत्ता की शतरंज” खेली जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक विस्तार के लिए रणनीतिक तरीके से क्षेत्रीय दलों और नेताओं को घेरने की कोशिश करती है।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बिहार में चल रही यह हलचल केवल राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर राष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ सकता है। क्योंकि Nitish Kumar को लंबे समय से विपक्षी राजनीति के अहम चेहरों में गिना जाता रहा है।

Anuj Mishra  के बारे में
For Feedback - kk3445731@gmail.com

---Advertisement---

LATEST Post

रायगढ़ में ‘उद्योग vs जनता’ की सीधी जंग! कलेक्ट्रेट के बाद अब प्लांट घेराव—क्या भड़केगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा आंदोलन?”युवा कांग्रेस-एनएसयूआई का बड़ा ऐलान: 8 अप्रैल को सिंघल प्लांट घेराव

WhatsApp Icon Telegram Icon