रायपुर | छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना राज्य की लाखों महिलाओं के लिए आर्थिक सहारा बन चुकी है। हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता से कई परिवारों को राहत मिली है। अब प्रदेश की महिलाएं अगली किस्त का इंतजार कर रही थीं, जिसे लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।मिली जानकारी के अनुसार महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त 8 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जारी की जाएगी। इस दिन राज्यभर की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1000 रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। सरकार यह राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजेगी।सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार करना है। हर महीने मिलने वाली सहायता राशि से महिलाओं को घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है।किन महिलाओं को नहीं मिलेगा पैसा?हालांकि इस किस्त में कुछ महिलाओं को राशि नहीं मिल पाएगी। इनमें मुख्य रूप से वे महिलाएं शामिल हैं—जिनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है जिनके दस्तावेजों का सत्यापन पूरा नहीं हुआ है जिनका नाम लाभार्थी सूची से हट गया है जिनके बैंक खाते में डीबीटी सुविधा सक्रिय नहीं है ऐसी महिलाओं को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द अपने दस्तावेज और बैंक संबंधी जानकारी को अपडेट करवा लें, ताकि आने वाली किस्तों का लाभ मिल सके।







