बिलासपुर | 06 मार्च 2026हावड़ा–मुंबई मुख्य रेल लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर मंडल में चौथी रेल लाइन निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी परियोजना के तहत बिलासपुर–चांपा सेक्शन के अकलतरा रेलवे स्टेशन में चौथी लाइन की कनेक्टिविटी स्थापित करने के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का तकनीकी कार्य किया जाएगा।रेलवे प्रशासन के मुताबिक इस महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य के दौरान रेल परिचालन को सुरक्षित बनाए रखने के लिए कुछ ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा। इसके चलते इस रूट से गुजरने वाली करीब एक दर्जन यात्री ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है।रेलवे अधिकारियों का कहना है कि चौथी लाइन बनने से इस व्यस्त रूट पर ट्रेनों का दबाव कम होगा। इससे मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुचारू हो सकेगी और ट्रेनों की लेट लतीफी में भी कमी आने की उम्मीद है।बिलासपुर-झारसुगुड़ा रेलखंड देश के सबसे व्यस्त रेल मार्गों में से एक माना जाता है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में मालगाड़ियां और यात्री ट्रेनें गुजरती हैं। ऐसे में चौथी लाइन का निर्माण रेलवे नेटवर्क को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे हेल्पलाइन से अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
बॉक्स न्यूज:क्यों जरूरी है नॉन-इंटरलॉकिंग काम?नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान सिग्नल और ट्रैक सिस्टम को नए ट्रैक से जोड़ा जाता है। यह तकनीकी प्रक्रिया सुरक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होती है और इसके दौरान सीमित समय के लिए रेल परिचालन प्रभावित किया जाता है।







