क्रेटा कार में युवती को जबरदस्ती बिठाकर ले जाने की घटना, होली की चौक चौबंद व्यवस्था में चंद घंटे में पकड़ी गई क्रेटा कार

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

रायगढ़। आज शाम सोशल मीडिया पर प्रसारित एक युवती का कार में अपहरण की खबर से सनसनी फैल गई थी। मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आते ही कंट्रोल रूम से सभी नाकेबंदी और चेक पोस्टों को संदिग्ध काले रंग की क्रेटा कार की तलाश के निर्देश जारी किए गए। संदिग्ध वाहन की तस्वीर विभिन्न पुलिस ग्रुप में साझा की गई। शीघ्र इंदिरा विहार नो-एंट्री चेकप्वाइंट पर तैनात यातायात आरक्षक सुनील मिश्रा की नजर संदिग्ध वाहन पर पड़ी। वाहन रायगढ़ शहर की ओर जा रहा था। आरक्षक मिश्रा ने स्टॉपर लगाकर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार आगे बढ़ने लगी। इस पर उन्होंने बाइक से पीछा करते हुए कार के सामने अपनी बाइक लगाकर वाहन को रुकवाया। वाहन सवार युवकों ने कार में बैठी युवती की तबीयत खराब होने का बहाना बनाया, किंतु आरक्षक ने परिस्थिति भांपते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चक्रधरनगर राकेश मिश्रा, थाना प्रभारी जूटमिल अभिनव कांत सिंह एवं चक्रधरनगर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंचे और वाहन को युवती व युवक सहित थाना लाया गया। पूछताछ में युवक-युवती का पारिवारिक और आपसी विवाद का मामला सामने आ रहा है, युवती कार्यवाही नहीं चाहती, इनके बीच झगड़ा विवाद को देखते हुए जूटमिल पुलिस अनावेदक युवक पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है । यातायात जवान सुनील मिश्रा द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही पर एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा आरक्षक के उत्साहवर्धन हेतु नगद ईनाम दिए जाने की घोषणा की गई है ।

Also Read
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Also Read
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.
Anuj Mishra  के बारे में
For Feedback - kk3445731@gmail.com

---Advertisement---

LATEST Post

रायगढ़ में ‘उद्योग vs जनता’ की सीधी जंग! कलेक्ट्रेट के बाद अब प्लांट घेराव—क्या भड़केगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा आंदोलन?”युवा कांग्रेस-एनएसयूआई का बड़ा ऐलान: 8 अप्रैल को सिंघल प्लांट घेराव

WhatsApp Icon Telegram Icon