खूनी वारदात से दहला चोटीगुड़ा: अधेड़ व्यक्ति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी हिरासत में

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

घरघोड़ा थाना क्षेत्र के चोटीगुड़ा में एक बार फिर दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार बस्ती सराईजोखा में रहने वाले एक अधेड़ व्यक्ति की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई और शव को तालाब के पास फेंक दिया गया। सुबह ग्रामीणों ने खून से लथपथ लाश देखी तो पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान राजाराम राठिया (उम्र लगभग 55 वर्ष, निवासी चोटीगुड़ा) के रूप में हुई है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार हत्या की वारदात 26 नवंबर की रात करीब 8 बजे के आसपास अंजाम दी गई होगी। ग्रामीणों का कहना है कि घटना का कारण चरित्र संदेह को लेकर हुआ विवाद हो सकता है।

सूत्रों के अनुसार मृतक के सिर और प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, साथ ही आंख बाहर आने तक चोट पहुंचाई गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने मामले में संदिग्ध आरोपी दिलकुमार राठिया को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ज्ञात हो कि मृतक राजाराम पूर्व में पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोप में धारा 307 के तहत जेल जा चुका था।

admin  के बारे में
For Feedback - admin@insidereportsindia24x7.com

---Advertisement---

LATEST Post

WhatsApp Icon Telegram Icon