छुईखदान में चोरों का आतंक! एक ही रात में दो दुकानों को बनाया निशाना, CCTV में कैद हुई वारदात

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

खैरागढ़। शांत माने जाने वाले छुईखदान क्षेत्र में बीती रात चोरों ने दो अलग-अलग गांवों में दुकानों को निशाना बनाकर पुलिस और ग्रामीणों को चुनौती दे दी। विचारपुर और जंगलपुर में हुई चोरी की घटनाओं ने लोगों में दहशत फैला दी है। खास बात यह रही कि चोर पूरी तैयारी के साथ हेलमेट पहनकर पहुंचे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया।


विचारपुर : हेलमेट लगाकर घुसे चोर, काउंटर से 2500 की नकदी पार

विचारपुर स्थित आरके ट्रेडर्स एवं हार्डवेयर दुकान में देर रात दो अज्ञात चोर स्कूटी से पहुंचे। CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि दोनों चोर हेलमेट पहने हुए आराम से शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और काउंटर से करीब ₹2500 की नकदी निकालकर फरार हो गए।

फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि हेलमेट की वजह से चोरों की पहचान करना बहुत कठिन हो रहा है।


जंगलपुर : कृषि केंद्र दुकान फोड़ी, नगदी व कीटनाशक चोरी

इसी रात जंगलपुर स्थित कृषि केंद्र दुकान में भी चोरों ने ताला तोड़कर प्रवेश किया और काउंटर में रखी नकदी के साथ कीटनाशक समेत कृषि सामग्री चोरी कर ले गए। सुबह दुकान खुलने पर घटना का पता चला, जिसके बाद ग्रामीणों में नाराज़गी बढ़ गई।
ग्रामीणों के अनुसार—“चोर अब खुलेआम वारदात कर रहे हैं, रात होते ही गांव में डर का माहौल बन जाता है।”


नए हथकंडों का इस्तेमाल, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

ग्रामीणों ने बताया कि चोर रणनीति बदल रहे हैं—

  • चेहरे छिपाने हेलमेट का उपयोग
  • तेज औजारों से ताला तोड़ना
  • सुनसान गलियों को निशाना बनाना

मुख्य सड़क पर चोरी होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।


पुलिस सक्रिय, CCTV फुटेज जब्त

छुईखदान थाना प्रभारी शक्ति सिंह ने बताया कि विचारपुर में चोरी का प्रयास हुआ है। पुलिस ने CCTV फुटेज जब्त कर लिया है और चोरों की पहचान के लिए टीम बनाई गई है।
उन्होंने कहा—“फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द गिरफ्तारी होगी।”


ग्रामीणों की मांग

लगातार घटनाओं के बाद ग्रामीणों ने रात में गश्त बढ़ाने और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस चौकसी की मांग की है।


चोरी की बढ़ती घटनाओं ने छुईखदान क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

admin  के बारे में
For Feedback - admin@insidereportsindia24x7.com

---Advertisement---

LATEST Post

WhatsApp Icon Telegram Icon